Sunday, November 1, 2026
Home Education कंप्यूटर कोर्स के चतुर्थ बैच की परीक्षा सम्पन्नः डा. इंद्र जीत

कंप्यूटर कोर्स के चतुर्थ बैच की परीक्षा सम्पन्नः डा. इंद्र जीत

होशियारपुर ( द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: राकेश भार्गव। सरवत दा भला ट्रस्ट द्वारा विद्या मंदिर स्कूल नजदीक शिमला पहाड़ी चौक होशियारपुर में स्कूल प्रबंधन कमेटी के सहयोग से चलाए जा रहे कंप्यूटर सैंटर में आज चौथे बैच के शिक्षार्थियों की फ़ाइनल परीक्षा ट्रस्ट के मुख्य कार्यालय से विशेष रूप से पधारी शिक्षा विंग की डायरेक्टर डा इंद्र जीत कौर गिल्ल तथा होशियारपुर इकाई के पदाधिकारियों की देखरेख में ली गई।

Advertisements

इस मौके डा. गिल्ल ने बताया कि यहां विश्व के महान व्यक्तित्व डा. एस पी सिंह ओबराय द्वारा समाज सेवा के प्रत्येक क्षेत्र में अपना सहयोग दिया जा रहा है, वहां उनके द्वारा बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए बढ़ाया हाथ भी प्रशंसनीय है। डेढ़ करोड़ की राशी यहां पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए रखी गई है, वहीं पाकिस्तान में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए भी बढ़ी मात्रा में धनराशि दी गई है। उन्होंने बताया कि श्री आनंदपुर साहिब में एक यूनिवर्सिटी की स्थापना की जा रही है, यहां प्रत्येक शिक्षार्थी को बिल्कुल निशुल्क पढ़ाई करवाई जाएगी।

ट्रस्ट के होशियारपुर के प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी ने कहा कि यह विश्वस्तरीय पहली यूनिवर्सिटी होगी, यहां बच्चों को बिल्कुल निशुल्क विद्या प्रदान करवाई जाएगी। उन्होंने पूरी टीम का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया जो उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष राकेश भार्गव ने बताया कि विद्या मंदिर स्कूल नजदीक शिमला पहाड़ी चौक होशियारपुर में ट्रस्ट द्वारा संचालित कंप्यूटर सैंटर में निशुल्क छ: मांस का कोर्स करवाया जाता है। पास हुए शिक्षार्थी को आई एस ओ 9001:2015 सर्टिफिकेट दिया जाता है,जो पूरी तरह मान्य है।इस मौके अन्य के अलावा जगमीत सिंह सेठी, मनजीत सिंह जंडा, गुरप्रीत सिंह, राकेश भार्गव,डौली चीमा, जतिंदर कौर,सनप्रीत कौर एवं मैडम प्रियंका भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here