
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम लीला कमेटी की तरफ से करवाए जा रहे दशहरा महोत्सव के दौरान ताड़का वध के उपरांत भगवान राम के जनकपुरी पहुंचने के दृश्य का मंचन किया गया। इस दौरान दिखाया गया कि जब भगवान जनकपुरी पहुंचे तो उनकी छवि को निहारने के लिए जनकपुरी निवासी कतारबद्ध होकर रास्तों पर खड़े हो गए और उनके दर्शन पाकर सभी के भाग्य खुल गए।

सनातन धर्म स्कूल कनक मंडी से सायं 5 बजे शोभायात्रा होगी प्रारंभ
इस उपरांत श्री राम लीला में पुष्प वाटिका में भगवान राम एवं माता सीता जी की भेंट दृश्य का मंचन किया गया तथा माता सीता वाटिका में माता गौरी के पूजन होतु पुष्प लेने आईं थीं और भगवान भी वहां पर वाटिका निहारने आए हुए थे। बहुत ही सुन्दर दृश्य देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए और श्री राम लीला मैदान में भगवान राम के जयघोष से पूरा पंडाल गूंजाएमान हो गया। इस उपरांत भगवान की आरती की गई। प्रधान गोपी चंद कपूर ने बताया कि 26 सितंबर दिन शुक्रवार को सायं 5 बजे सतनातन धर्म स्कूल कनक मंडी चौक से प्रारंभ होगी, जोकि विभिन्न बाजारों से होती हुई केशो मंदिर (श्री शक्ति मंदिर) नई आबादी पहुंचकर विश्रामित होगी।
उन्होंने बताया कि इस मौके पर विभिन्न बैंड बाजा पार्टियों के साथ-साथ विभिन्न संकीर्तन मंडलियां भगवान का गुणगान करते हुए चलेंगी। उन्होंने नगर निवासियों से अपील की कि वह समय पर शोभायात्रा में शामिल होकर प्रभु कृपा प्राप्त करें। इस मौके पर शिव सूद, प्रदीप हांडा, डा. बिन्दुसार शुक्ला, अजय, शिव जैन, राकेश सूरी, रघुवीर बंटी, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल शर्मा, हरीश आनंद, संजीव ऐरी, तरसेम मोदगिल, राजिंदर मोदगिल, पवन शर्मा, अश्वनी शर्मा छोटा, सुशील पडियाल सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।












