Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur शाम चुरासी विधानसभा क्षेत्र के गाँवों की बदलेगी नुहार: डॉ. रवजोत

शाम चुरासी विधानसभा क्षेत्र के गाँवों की बदलेगी नुहार: डॉ. रवजोत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के हर गाँव और कस्बे में विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसी के तहत आज शाम चुरासी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में विकास कार्यों के लिए 6.70 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज होशियारपुर के बी.डी.पी.ओ कार्यालय में शाम चुरासी विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों को गाँवों के विकास कार्यों के लिए धनराशि के चेक वितरित करते हुए दी। इस अवसर पर उन्होंने अपील की कि विकास के लिए जारी की गई इन धनराशियों को पूरी तरह पारदर्शी तरीके से खर्च किया जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के विकास और लोगों की खुशहाली के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसके लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की जा रही है। उन्होंने कहा कि शाम चुरासी हलके के सभी गाँवों की नुहार बदली जाएगी और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट होशियारपुर के चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश डडवाल, सरपंच परमिंदर सिंह सज्जन, ब्लॉक अध्यक्ष मास्टर बलवीर सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here