Monday, November 16, 2026
Home Hoshiarpur योग से ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैंः आचार्य...

योग से ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैंः आचार्य चंद्र मोहन

Oplus_16908288

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। योग साधन आश्रम मॉडल टाउन में साप्ताहिक सत्संग के दौरान भक्तों का मार्गदर्शन करते हुए मुख्य आचार्य चंद्र मोहन जी ने कहा कि योग से हम अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।  गीता में लिखा है कि योग दुखों को दूर करने वाला होता है। योग का एक पहलू संतोष हमारे मन को सुखी करता है। संतोष आने से सब दुख दूर रहते हैं। हम सभी के अंदर मन की चिंताएं हैं। मानसिक बीमारियों को दूर करने के लिए राजयोग है जबकि शारीरिक बीमारियों के लिए हठयोग् दिया गया है।

Advertisements

बहुत से विद्वान डॉक्टर अपने आप को योग के माध्यम से ठीक रख रहे हैं। कई लोग कहते हैं कि वह योग करते हैं फिर भी बीमार रहते हैं। गीता में कहा है कि अगर अनुपान नहीं करोगे तो योग किसी काम नहीं आएगा। इसके लिए जरूरी है कि हमारा सोना और जागना ठीक हो। हमारे शास्त्र कहते हैं कि ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। सूरज निकलने से एक-दो घंटे पहले का समय ब्रह्म मुहूर्त होता है। जिस व्यक्ति के सोते सूर्य निकल आए वह सबसे बदकिस्मत आदमी है। आजकल तो बहुत से लोग सूर्य निकलने के बाद उठते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे धर्म में कई प्रकार की बुराइयां आ गई थी। वर्षों पहले सती प्रथा के नाम पर स्त्रियों को जलाया जाता था।

यह हमारे ऊपर एक धब्बा है। फिर एक ऐसा अत्याचार शुरू हुआ की विधवा महिलाओं को घर में रखने की बजाय मंदिरों में छोड़ना शुरू कर दिया गया। फिर शिक्षा का प्रसार हुआ लोगों ने यह आवाज उठाई की विधवा विवाह होना चाहिए। इस अत्याचार की शक्ल बदल गई है आज उसने दहेज का रूप धारण कर लिया है। आज से 100-200 साल बाद दहेज को भी पाप समझा जाएगा। इसके अतिरिक्त काम की चेष्टा हो। एक काम अपने अंदर की विपरीत भावनाओं पर काबू करना है। हमने अपने परिवारों को ठीक रखना है। पहले महिलाओं को घर की मालकिन कहा जाता था। स्त्री के दो रूप होते हैं इसका एक रूप पालन पोषण करने वाला होता है और दूसरा चंडिका का होता है। अगर परिवार में कुछ गलत हो रहा है तो उसे दूसरा रूप धारण करना होगा। अपने बच्चों को ठीक रास्ते पर चलाओ समाज अपने आप ठीक हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here