Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur रक्तदान करने से हम कई अमूल्य जिंदगियों को बचा सकते हैं: संजीव...

रक्तदान करने से हम कई अमूल्य जिंदगियों को बचा सकते हैं: संजीव अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत विकास परिषद होशियारपुर की ओर से प्रधान एवं प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में परिषद के सदस्यों राज कुमार मलिक व उनके पुत्र सोमिल मलिक ने दसवें गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह जी और चार साहिबजादों को समर्पित  कर भाई कन्हैया जी ब्लड बैंक में रक्तदान किया। इस अवसर पर भाई कन्हैया जी ब्लड बैंक के अध्यक्ष सरदार जसदीप सिंह पाहवा भी मौजूद थे।

Advertisements

इस मौके पर प्रधान संजीव अरोड़ा ने कहा कि  श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों ने धर्म की रक्षा करने के लिए अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए। आओ हम इस दिन यह प्रण करें कि यह महीना रक्तदान, नेत्रदान, शरीर दान व अंगदान कर मनाएं ताकि किसी की अंधेरी जिंदगी को रोशन व किसी को जीवनदान दिया जा सके। श्री अरोड़ा ने कहा की परिषद की ओर से जल्द ही बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय किया जाएगा जिसमें परिषद परिवार से संबंधित व अन्य लोगों द्वारा शिविर में भाग लिया जाएगा। जिससे हम कई अमूल्य जिंदगियों को बचा सकते हैं। श्री अरोड़ा ने कहा कि रक्तदान करने से  शरीर में किसी किस्म की कोई कमजोरी नहीं आती बल्कि इसका लाभ ही होता है शरीर कुछ ही समय में नया खून बनाकर इसकी पूर्ति कर देता है। श्री अरोड़ा ने कहा कि जब किसी व्यक्ति को खून की जरूरत होती है तो उससे पूछ कर देखें उस समय उनकी स्थिति कैसी होती है। अगर आज हम उनकी मदद करेंगे तो कल आपको भी जरूरत पड़ने पर मदद आसानी से मिल सकती है।

इस अवसर पर जसदीप सिंह पाहवा ने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए। इससे जहां किसी की जान बच सकती है वहीं हमारा अपना शरीर भी बीमारी से रहित रहता है और रोग प्रतिशोधक क्षमता में भी बढ़ोतरी होती है और उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा दान माना जाता है जो जाती, धर्म एवं भेद भाव रहित होता है। इस अवसर पर महासचिव रजिंद्र मोदगिल, विजय अरोड़ा,कुलवंत सिंह पसरिचा, दीपक मेहंदीरता, अश्वनी कुमार दत्ता एच. के. नाकडा़ , मदन लाल महाजन, ब्लड बैंक इंचार्ज दिलबाग सिंह, अजय चावला व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here