
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लायंज क्लब होशियारपुर पर्ल की ओर से वृद्ध आश्रम राम क्लोनी कैंप में लोहड़ी का पावन पर्व प्रधान विजय अरोड़ा की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को मूंगफली, रेवड़ी,जूस, फल व अन्य सामान भी भेंट किया गया।

इस अवसर पर प्रधान विजय अरोड़ा ने कहा कि लोहड़ी एक त्यौहार नहीं बल्कि आपसी प्रेम, सम्मान और एकता का प्रतीक है। और श्री अरोड़ा ने कहा कि बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी देखकर मन को बहुत सुकून मिला क्योंकि वह अपने बच्चों से दूर रहकर अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं और आज हमें उनके साथ लोहड़ी का त्यौहार मना कर बुजुर्गों से इतनी दुआएं मिली जिसको शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा व लायन उमेश राणा ने कहा कि पंजाब की लोक संस्कृति का प्रमुख पर्व लोहड़ी केवल अब आग जलाने तक ही सीमित नहीं रह गया। बल्कि समय के साथ आज बहुत बदलाव भी देखने को मिल रहा है। जहां पर त्यौहार पहले लड़कों के जन्म की पहली लोहड़ी के तौर पर धूमधाम से मनाया जाता था लेकिन अब यह त्यौहार लड़कियों के जन्म पर भी मनाया जाने लगा है। जो की काबिले तारीफ है। जिसमें लड़के और लड़की के अन्तर को खत्म किया जा सकता है। और श्री अरोड़ा ने कहा कि बेटियों की लोहड़ी मनाना एक रस्म नहीं बल्कि एक सामाजिक संदेश है। यह संकेत देता है की लड़कियां लड़कों के बराबर प्रत्येक क्षेत्र में कार्य कर रही हैं।
इस मौके पर वृद्ध आश्रम प्रबंधन ने इस पहल के लिए लायंज क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि समाज को आगे आकर बुजुर्गों के साथ समय बिताना चाहिए ताकि वह स्वय को अकेला महसूस ना करें व आश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने कहा कि ऐसे आयोजन से उन्हें खुशी मिलती है। व उन्हें अपने परिवार जैसा अनुभव होता है। आखिर में सभी ने मिलकर लोहड़ी के गीत गाए व सभी को खाद्य सामग्री बांटी गई, इस अवसर पर लायन विजय अरोड़ा, लायन संजीव अरोड़ा, लायन उमेश राणा ,लायन हरजीत सिंह भाटिया, लायन अश्विनी कुमार दत्ता, लायन एच. के. नाकड़ा व अन्य उपस्थित थे।












