Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur फोकल प्वाइंट होशियारपुर में 2 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

फोकल प्वाइंट होशियारपुर में 2 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने फोकल प्वाइंट होशियारपुर में करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से किए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों की औपचारिक शुरुआत करवाई। इन विकास कार्यों में कम्यूनिटी हॉल का निर्माण, आधुनिक पार्क का विकास, टॉयलेट्स ब्लॉक, चारदीवारी का निर्माण तथा आंतरिक सड़कों का निर्माण शामिल है। इन परियोजनाओं से फोकल प्वाइंट में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और उद्योगपतियों व कामगारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Advertisements

इस अवसर पर विधायक ज़िम्पा ने कहा कि उद्योग किसी भी राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी होते हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा फोकल प्वाइंट जैसे औद्योगिक क्षेत्रों की लंबे समय तक उपेक्षा की गई, जिससे यहां बुनियादी सुविधाओं की कमी रही। वर्तमान सरकार ने इस स्थिति को गंभीरता से समझते हुए औद्योगिक क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी है।

विधायक ने कहा कि फोकल प्वाइंट में किए जा रहे ये विकास कार्य न केवल औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देंगे, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेंगे। उन्होंने उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, पार्षद बलविंदर बिंदी, दृपन सैनी, कुलविंदर सिंह हुंदल सहित फोकल प्वाइंट के अनेक उद्योगपति और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने विकास कार्यों की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार के प्रयासों की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here