Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur गुरुपूरब के मौके पर मोहल्ला बस्सी ख्वाजू में प्रभात फेरी का किया...

गुरुपूरब के मौके पर मोहल्ला बस्सी ख्वाजू में प्रभात फेरी का किया जा रहा आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सतगुरु रविदास महाराज जी के 649वे पावन जन्म पर्व के अवसर पर होशियारपुर के मोहल्ला बस्सी ख्वाजू  की गली नंबर 11 में मोहल्ला निवासियों सहयोग से प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है। इस संबधी जानकारी देते हुए मोहल्ला निवासियों ने बताया कि प्रभात फेरी 25 जनवरी दिन रविवार को शाम 7 बजे पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस मौके पर लंगर का विशेष प्रबन्ध किया जाएगा।

Advertisements

आयोजनकर्ताओं ने प्रभात फेरी में सभी श्रद्धालुओं से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। प्रभात फेरी के माध्यम से गुरु महाराज की शिक्षाओं का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर मोहन लाल, सौरव कुमार, गुरप्रीत लाल, राहुल कुमार, संदीप कुमार, गुरमीत राम, दर्शन लाल, कौशिक, महिंदरपाल, अमरीक, राजीव कुमार, सोमनाथ, अवतार, दिपांशु, निखिल आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here