Tuesday, November 3, 2026
Home Punjab पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं को मौके पर हल करने...

पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं को मौके पर हल करने हेतु विशेष कैंप 30 एवं 31 को

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला रक्षा सेवा कल्याण अधिकारी कमांडर बलजिंदर सिंह विर्क ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब रेजिमेंट की टीम के ‘हार्दिक मिलन’ प्रोग्राम के तहत 30 एवं 31 जनवरी को जिला रक्षा सेवा कल्याण दफ्तर में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं को मौके पर हल करने के उद्देश्य से पहुंच रही है। उन्होंने आगे बताया कि इसके अलावा जैक राइफल रिकॉर्ड द्वारा भी 27 जनवरी को ‘वी कनेक्ट-वी केयर’ प्रोग्राम के तहत वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं को मौके पर हल किया जाएगा।

Advertisements

उन्होंने पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को अपील की कि अपनी रिकॉर्ड दफ्तर से संबंधित समस्याएं चाहे वे पेंशन या पार्ट-2 ऑर्डर से संबंधित हों, के हल हेतु निर्धारित तिथि पर अपने सैन्य दस्तावेजों सहित जिला रक्षा सेवा कल्याण कार्यालय पहुंचकर मौके का लाभ उठाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here