
होशियारपुर ( द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज, होशियारपुर में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गगनदीप चीमा जी के नेतृत्व में रेड रिबन क्लब इंचार्ज विजय कुमार और एन.एस.एस. प्रोग्राम अधिकारी रणजीत कुमार के सहयोग से ‘‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’’ और ‘‘गणतंत्र दिवस’’ से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनका मुख्य उद्देश्य विषय के अनुसार विद्यार्थियों में जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर सेमिनार, पोस्टर बनाने, शपथ ग्रहण और रैली निकालने संबंधी समारोह आयोजित किए गए।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत करते हुए प्रो. विजय कुमार ने विद्यार्थियों को वोट बनवाने और वोट का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया ताकि देश की बागडोर सही हाथों में जा सके और देश हर तरह से दिन दोगुनी और रात चौगुनी उन्नति करता रहे और दुनिया में हमारा देश महान बन सके। उन्हें प्रो. विजय कुमार द्वारा ईमानदारी से मतदान करने संबंधी शपथ भी दिलाई गई।
गणतंत्र दिवस से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत करते हुए प्रो. विजय कुमार ने गणतंत्र दिवस के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए कहा कि इसी दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था जिससे हम अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में सचेत हुए, जिससे हमारी शासन व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपने संविधान के नियमों का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के साथ असिस्टेंट प्रो. रणजीत कुमार, बिंदु शर्मा, कुलविंदर कौर, शची, धर्मवीर, सूरज कुमार भी उपस्थित थे।












