
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। म्यूनिसिपल मुलाजिम एक्शन कमेटी पंजाब के संरक्षक कुलवंत सिंह सैनी ने पूरे पंजाब की नगर निगमों, नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों से अपील की है कि 12 फरवरी 2026, दिन वीरवार को होने वाली देशव्यापी हड़ताल में पूरी भागीदारी की जाए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों से भी अनुरोध किया गया है कि वे इस हड़ताल में अपनी पूर्ण उपस्थिति सुनिश्चित करें।

यह हड़ताल आउटसोर्स कर्मचारियों को पक्का करने, महंगाई के खिलाफ, पेंशनरों के अधिकारों की रक्षा तथा देशवासियों के अन्य सभी जायज अधिकारों के लिए की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होकर अपने-अपने जिलों में जहां बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहां पहुंचकर इसे सफल बनाएं।












