
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मीटिंग का आयोजन नई सोच के संस्थापक अध्यक्ष अशवनी गैंद, पूर्व पार्षद सुरेश कुमार भाटिया बिट्टू तथा वीर प्रताप राणा की अध्यक्षता में किया गया जिसमें पंजाब के बिगड़ते हालातों के बारे में चर्चा की गई कि पंजाब में हर दिन कहीं न कहीं हो रहे कत्ल, लूटमार, चोरी-डकैती आदि के कारण आम जनता में दहशत का माहौल है और हर वर्ग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है और आम चर्चा है कि हर परिवार वाले अपनी सुरक्षा के लिए चिन्तित है क्योंकि थाना और पुलिस चौंकियों में मुलाज़िमों की कमी के कारण लोगों को धक्के खाने के बावजूद सुनवाई नही है और दूसरी तरफ सरकार द्वारा अपनी सुरक्षा खुद करने के लिए हथियार का लाईसैंस मांगे तो बिना सिफारिश सही ज़रूरतमंद को हथियार मिलना तो पहले मुश्किल है और पंजाब सरकार द्वारा नई शर्तें लागू करने से पंजाब की जनता खासतौर पर ज़रूरतमंद व्यापारी वर्ग के लिए और परेशानी का कारण बनेगा।

सभी सदस्यों ने पंजाब सरकार से अपील की है कि पंजाब की जनता की सुरक्षा का इन्तज़ाम करने के साथ-साथ, असला लाईसैंस की शर्तों को आसान करे और जो भी दिखावे के लिए असला लेकर घूम रहे हैं उनके लाईसैंस रद्द किये जाये और ज़रूरतमंदों को आसान शर्तें बनाकर लाईसैंस दे ताकि वह खुद अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा कर सकें और नाजायज़ हथियारों का प्रयोग करने पर कानून सख्त बनाये जायें। इस अवसर पर हरिश गुप्ता हैप्पी, अशवनी गुप्ता, विकास सिंगला, नीरज गैंद, बन्टी ठाकुर, जतिन्दर कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।












