
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रैस नोट में बताया गया है कि 14 मार्च को भाजपा की मोगा में विशाल रैली होने जा रही है ,जिसमे लाखों की संख्या में लोग जुटेंगे। रैली की तैयारियों के लिए रैली इंचार्ज भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.सुभाष शर्मा ने कल भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली तथा तैयारियों का जायजा लिया। सूद तथा डॉ.सुभाष शर्मा ने कहा कि यह रैली पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने के लिए नींव पत्थर साबित होगी। इस रैली के मुख्य वक्ता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे। पंजाब की जनता इस समय आम आदमी पार्टी की घटिया तथा निमनस्तर की कारगुज़ारी से बुरी तरह त्रस्त है। आम आदमी पार्टी ने बदलाव के नाम पर वोटें लेकर पंजाबिओं से धोखा किया है उनकी कोई भी गारंटी सिरे नहीं चढ़ी।

सत्ता के 4 साल बाद भी पंजाब में नशे हटने तो एक तरफ इसमें बढोतरी हुई है, अवैध माइनिंग तथा कानून व्यवस्था की स्थिति ने पंजाब को झकझोड़ कर रख दिया है। पंजाब पर करजे का बोझ दुगना हो गया है, कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं करता। किसानो के साथ सभी फसलों पर ऍम.एस .पी. देने का वायदा भी पूरा नहीं किया गया जबकि हरियाणा में भाजपा सरकार दे रही है। महिलाओं को अभी तक उनके हज़ार-हज़ार रूपए प्रतिमहीना नहीं मिले। कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। पंजाब में जंगल राज की स्थिति है, लोग इसे बदलना चाहते है तथा हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश की तरह भाजपा की सरकार लाकर पंजाब को सभी संकटों से निकलना चाहते है। इस बदलाव रैली के माध्यम से पंजाब के लोगों को जागरूक करके मौजूदा निकम्मी सरकार को बदलने के लिए लोगों से आह्वान किया जायगा। उन्होंने कहा कि रैली में शामिल होने के लिए लोगों में भारी उत्साह है।












