
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज), रिपोर्ट- राकेश भार्गव। जिला होशियारपुर के गांव भुन्नो में सहोता परिवार के सुरजीत सिंह एवं अमरीक सिंह सहोता द्वारा सुचिंद्र सिंह सहोता की याद में सरबत दा भला ट्रस्ट के सहयोग से गुरूद्वारा बाबा जोड़ वड़ा साहब में 8 मार्च को आंखों का विशाल चैकअप कैंप लगाया जा रहा है। ट्रस्ट के होशियारपुर इकाई के प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी ने बताया कि इस कैंप का उद्घाटन ट्रस्ट के संस्थापक डाक्टर एस पी सिंह औबराय द्वारा किया जाएगा। सचिव अवतार सिंह ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा लगाया जाने वाला यह 718वां नि:शुल्क कैंप है।कैंप में मरीजों की आंखों का चैकअप किया जाएगा। जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाईयां एवं ऐनकें दी जाएंगी।

जिन्हें आप्रेशन की आवश्यकता होगी,उनका आप्रेशन भी निःशुल्क करवाया जाएगा। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष राकेश भार्गव ने इस नेक कार्य के लिए सहोता परिवार की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपनी कमाई का चंद हिस्सा जरूर समाज सेवा में अर्पित करते रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि डाक्टर एस पी सिंह औबराय हर महीने अपनी नेक कमाई में से 98 प्रतिशत समाज सेवा में लगा रहे हैं।इस मौके अन्य के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलराम सिंह रंधावा, सहायक सचिव गुरप्रीत सिंह, जगमीत सिंह सेठी,परशोत्तम सैनी, नरेंद्र धूर, मनजीत सिंह जंडा,चंद्र प्रकाश सैनी, दिलराज सिंह तलवाड़ एवं संजीव अरोड़ा भी उपस्थित थे।












