Tuesday, November 3, 2026
Home Education एसवीजेसीडीएवी पब्लिक स्कूल ने अपने होनहार छात्र कंवरपाल सिंह का किया सम्मान,...

एसवीजेसीडीएवी पब्लिक स्कूल ने अपने होनहार छात्र कंवरपाल सिंह का किया सम्मान, यूपीएसई में 605वां रैंक पाकर किया गौरवांवित

दसुहा (द स्टैलवर न्यूज़), मनु रामपाल। दसूहा शहर के गाँव टेरकियाने के रहने वाले कंवरपाल सिंह, जो लेक्चरर जसवीर सिंह विरदी के सुपुत्र हैं, उन्होंने यू.पी.एस.ई. परीक्षा परिणाम में देशभर में 605वां रैंक हासिल करके एस.वी.जे.सी.डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल और दसूहा शहर का नाम रोशन किया है। इस ऐतिहासिक कामयाबी पर कंवरपाल सिंह को विशेष रूप से एस.वी.जे.सी.डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल दसूहा में आमंत्रित किया गया और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Advertisements

इस मौके पर कंवरपाल सिंह जी ने बताया कि उनके पिता सरदार जसवीर सिंह विरदी जी स्कूल ऑफ एमिनेंस, दसूहा से रिटायर्ड लेक्चरर हैं और उनकी मां सरबजीत कौर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सफदरपुर में इंग्लिश की लेक्चरर हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी बहन पवनीत कौर ने IIT रुड़की से PhD की डिग्री ली है और उनके जीजा प्रशांत चोपड़ा ONGC में जियो साइंटिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने यह बताया कि वह रोज़ाना 8 से 10 घंटे कड़ी मेहनत करते थे और आज वह इस मुकाम पर पहुँचे हैं।

उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय विद्यालय के गुरुजनों के सही मार्गदर्शन और अपने माता-पिता व परमात्मा के आशीर्वाद को दिया। उन्होंने बताया कि वह IPS या IRS कैडर में जाने के इच्छुक हैं। इस खुशी के मौके पर प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मि मैंगी जी और समस्त स्टाफ मेंबर कंवरपाल सिंह को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here