Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब का विकसित भविष्य तय करेगी भाजपा की बदलाव रैलीः अश्वनी गैंद

पंजाब का विकसित भविष्य तय करेगी भाजपा की बदलाव रैलीः अश्वनी गैंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वर्तमान समय में पंजाब के जो हालात हैं वह किसी से छिपे हुए नहीं हैं तथा सत्तापक्ष द्वारा दोनों हाथों से ही नहीं बल्कि नाखुनों से खरोच खरोच कर पंजाब को लूटा जा रहा है। लेकिन, मोगा में भाजपा की बदलाव रैली जिसमें देश के गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब की विकसित भविष्य को तय किया है। अब हमारी बारी है कि हम 2027 में पंजाब की बेहतरी के लिए भाजपा का साथ दें।

Advertisements

यह बात भाजपा जिला सचिव अश्वनी गैंद ने रैली में जत्थे की अगुवाई करते हुए रवाना होने तथा रैली में भाग लेने उपरांत जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पंजाब के बेहतर भविष्य और पंजाबियों की भलाई एवं तरक्की के लिए जो वायदे एवं घोषणाएं की गई हैं वह तभी सार्थक होंगी जब हम सभी पंजाबी आपसी मतभेद एवं मनभेद भूलकर पंजाब की खातिर भाजपा का साथ देंगे। श्री गैंद ने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की डबल इंजन की सरकारें काम कर रही हैं वहां तरक्की के नए आयाम लिखे जा रहे हैं तथा वह राज्य नई ऊंचाईयों को छू रहे हैं। इसलिए अब समय आ गया है जब हम भाजपा का साथ देकर उसे मजबूर बनाएं और यहां भी डबल इंजन की सरकार को काम करने का मौका प्रदान करें।

इस मौके पर यशपाल शर्मा, अशोक शर्मा, अश्वनी दत्ता, वीरप्रताप राणा, विजय सूद पप्पा, नीरज गैंद, अवतार सिंह धालीवाल, प्रदीप कुमार, रोहित सूद, शमशेर सिंह, अंकुश, शिवम गैंद, अंश शर्मा, शिवी शर्मा, रोमित, गुरजिंदर कुमार, हरजिंदर कुमार, रविंदर कुमार, शुभम, अनिल कुमार, सचिन कुमार आदि ने भी रैली में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here