
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिक्षा विभाग में कार्यरत क्लर्कों ने प्रदीप राजू के नेतृत्व में जिलाधीश के नाम एक ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के कार्ड बनाने में उनके ड्यूटी न लगाने की मांग की है। जिलाधीश के निजी सचिव लालचंद को दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के बहुत से क्लर्कों की ड्यूटी बतौर बूथ लेवल अधिकारी पहले से ही लगी हुई है तथा इस समय प्री एस आई आर का काम चल रहा है तथा आए दिन पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा समीक्षा की जाती है। इसलिए बूथ लेवल अधिकारी का काम कर रहे क्लर्कों को मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के कार्ड बनाने , मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा तथा जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किताबें बांटने संबंधी लगाई गई ड्यूटी से छूट दी जाए।

उन्होंने कहा इसके अतिरिक्त इस समय पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आठवीं 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा चल रही है जिनमें बहुत से क्लर्कों की ड्यूटी परीक्षा केंद्र में लगी हुई है। कई कर्मचारियों की ड्यूटी तो प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दूरदराज इलाके में लगा दी गई है। इसलिए इन की समस्या को समझते हुए उन्हें हेल्थ कार्ड बनाने की ड्यूटी तथा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा ड्यूटी से पूरी तरह से छूट दी जाए












