
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश भार्गव। सिद्ध पीठ मां कामाख्या देवी मंदिर, जालंधर रोड होशियारपुर में नवरात्रों के पावन अवसर पर बहुत भारी संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक हो कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। कामाख्या देवी मंदिर एवं श्री शिवरात्रि उत्सव कमेटी के प्रधान हरीश खोसला ने बताया कि नवरात्रों में सिद्ध पीठ में नव दुर्गा रूपों की नौ दिन विधिपूर्वक, विद्युत समाज द्वारा, उपस्थित यजमानों से पूजा करवाई जाती है। सायं को श्रीमद् देवी भागवत कथा का श्रद्धालुओं को रसपान करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार पं सुरजीत शास्त्री अपने मुखारविंद से भक्तों को कथामृत का पान करवा रहे हैं।

माता रानी के पावन नवरात्रों में सिद्ध पीठ मां कामाख्या देवी मंदिर में नतमस्तक हुए श्रद्धालुप्रति दिन श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि मंदिर में निरंतर अखंड ज्योति प्रज्वलित हो रही है। मंदिर परिसर में प्रत्येक रविवार होम्योपैथिक चिकित्सा से मरीजों का निःशुल्क उपचार किया जाता है। प्रत्येक बुधवार को डा आशू गोयल मरीजों की फिजीओथैरेपी से सेवा कर रहे हैं। उन्होंने सभी भक्तों से इस पावन अवसर पर पहुंच कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रार्थना की।इस मौके इशांत भाटिया,शिवानी भाटिया,नित्यम,वृंदा,पं सुमित शर्मा,पं कमलेश तिवारी,पं प्रदीप शर्मा,पं धीरज शर्मा,पं अतुल शर्मा,पं संदीप शर्मा,पं सुरजीत शास्त्री, एवं अन्य भी उपस्थित थे।












