
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना समाजवादी के राष्ट्रीय प्रधान कमलेश भारद्वाज ,राष्ट्रीय अध्यक्ष हनी भारद्वाज और राष्ट्रीय युथ प्रभारी बंटी योगी के दिशा निर्देश अनुसार पूरे पंजाब भर के हिंदुओं को इकट्ठा करने के लिए पंजाब के हर एक जिले में भगवा रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसकी शुरुआत होशियारपुर से की जा रही है। शिवसेना समाजवादी पार्टी के यूथ राष्ट्रीय प्रभारी बंटी योगी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा की इस रैली को पंजाब कार्यकारिणी अध्यक्ष जावेद खान की देखरेख में निकल जाएगा और उनके साथ नव नियुक्त जिला प्रधान जसवीर सिंह काका होंगे। इसमें पंजाब भर के अलग-अलग जिलों से आये हुए पार्टियों के नेताओं को एक मंच पर इकट्ठा किया जाएगा।

पंजाब कार्यकारिणी अध्यक्ष जावेद खान ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बहुत ही भाग्यशाली हूं कि मेरे जिले होशियारपुर में इतना बड़ा आयोजन किया जा रहा है और मुझे भगवा की सेवा करने का मौका मिल रहा है । उन्होने कहा कि यह रैली घण्टा घर चौंक से दोपहर 12 बजे शुरु हो कर कमालपुर चौंक पर सम्मापित होगी। भगवा के सम्मान में जो यह रैली हो रही है वह होशियारपुर जिले में एक इतिहास रचेगी।












