
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): भूपतवाला, सत्यम विहार, हरिद्वार में भामेश्वरी मिशन ट्रस्ट की तरफ से मेडिकल कैम्प लगाया गया। भाम वाले माताजी विनोद बहन जी के आशीर्वाद से लगाए गए इस कैंप में धन्वंतरी वैद्य मंडल के सदस्यों ने रोगियों की जांच करके उन्हें निशुल्क दवाइयां दी।

इस मौके पर मंडल के प्रधान वैद्य सुमन कुमार सूद ने कहा कि धार्मिक स्थान पर आकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देना पुण्य का कार्य है। भामेश्वरी मिशन ट्रस्ट प्रमुख भाम वाले माताजी उनके सदस्यों को निशुल्क चिकित्सा शिविर में सेवा करने का मौका देकर पुण्य का भागीदारी बनाती है। उन्होंने कहा की आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। बड़े से बड़ा रोग भी इससे दूर हो जाता है। इस दौरान 1000 से अधिक लोगों का निरीक्षण करके उन्हें दवाइयां दी गई।
निशुल्क चिकित्सा शिवर में धनवंतरी वैद्य मण्डल के सुमन कुमार सूद, गुरमेज राम,इंद्रजीत कौर,चारु वालिया, हरभजन सिंह, परमजीत सिंह, सुखविंदर समरा, अरविंद कुमार, पंचोंनी सिंह,जसकमल, जसवीर खान, परवीन जैन आदि ने सेवा की। फोटो कैप्शन:निशुल्क चिकित्सा शिविर में सेवा करते धन्वंतरी वैद्य मंडल के सदस्य।












