Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur घोटालों की सरकार ने अब मतदाता सूचियों में किया बड़ा घोटाला: संजीव...

घोटालों की सरकार ने अब मतदाता सूचियों में किया बड़ा घोटाला: संजीव तलवाड़

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिरोमणि अकाली दल के हल्का होशियारपुर के इंचार्ज संजीव तलवाड़ ने मौजूदा सरकार पर तीखा हमला करते हुए मतदाता सूचियों में बड़े स्तर पर हेराफेरी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पहले से ही घोटालों में घिरी यह सरकार अब लोकतंत्र की बुनियाद यानी मतदाता सूचियों के साथ खिलवाड़ कर चुनाव जीतने की नाकाम कोशिश कर रही है। संजीव तलवाड़ ने बताया कि वार्डों के तय किए गए आधिकारिक नक्शों को दरकिनार कर सैकड़ों वोटों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग करके विपक्ष के समर्थकों के वोटों को जानबूझकर खराब किया जा रहा है।

Advertisements

उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों में की गई यह अदला-बदली सीधे तौर पर मतदाताओं के अधिकारों पर डाका है। संजीव तलवाड़ ने कहा, “सरकार अपनी हार के डर से बौखला गई है। वार्डों की सीमाओं और नक्शों के खिलाफ जाकर वोटों को इधर-उधर करना यह साबित करता है कि सरकार को जनता पर भरोसा नहीं रहा।” तलवाड़ ने चुनाव आयोग से मांग की है कि इन मतदाता सूचियों की तुरंत जांच की जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। स्मोकर शिरोमणि अकाली दल के व्यापार सेल के जिला प्रधान संतोष सिंह गॉडजिला अनुसूचित जाति शहरी प्रधान संजीव थापर साहिल मट्टू व अन्य कार्यकर्ता भी हाजिर थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here