Tuesday, November 3, 2026
Home Hoshiarpur होली हार्ट स्कूल के प्रबंधक एवं स्टाफ सदस्य मां भामेश्वरी मंदिर में...

होली हार्ट स्कूल के प्रबंधक एवं स्टाफ सदस्य मां भामेश्वरी मंदिर में हुए नतमस्तक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होली हार्ट जूनियर स्कूल नई आबादी के प्रिंसिपल अजीत सिंह अरोड़ा, मैनेजिंग डायरेक्टर रिशिमा ठाकुर व स्कूल स्टाफ मां भामेश्वरी देवी मंदिर में नतमस्तक हुए। इस मौकेपर उनके साथ पूर्व पार्षद तथा स्वर्णकार संघ पंजाब वन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन धीर भी मौजूद रहे।

Advertisements

इस मौके पर श्री धीर ने उन्हें मंदिर का भर्मण करवाया और मंदिर के इतिहास की जानकारी दी कि किस प्रकार मां भामेश्वरी देवी जी ने जगतजननी मां भवानी व काली की कृपा से भक्तों का उद्धार किया। इस अवसर पर पंडित सुनील शर्मा ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान करते हुए प्रसाद भेंट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here