Sunday, November 8, 2026
Home Hoshiarpur तीक्ष्ण सूद की अगुवाई में भाजपा प्रतिनिधियों ने वोटर सूची की अनियमितताएं...

तीक्ष्ण सूद की अगुवाई में भाजपा प्रतिनिधियों ने वोटर सूची की अनियमितताएं दूर करने हेतु दिया मांगपत्र

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि चुनावो के लिए जारी सूचियों के प्रारूप जाँच करने पर बहुत सी  अनिमयितताए  देखने को मिली है। भाजपा द्वारा गठित टीम ने पाया है की वार्डबंदी के 31 -12 -2025  को जारी हुए नोटिफिकेशन की सीमाय नगर निगम  द्वारा बनाए गए नक़्शे के  वार्डो से मेल नहीं खाती। जिसके कारण सैकड़ों वोट इधर से  उधर , उधर से  इधर हो गई है। नोटिफिकेशन को सही मानकर ही नक्शा बनाना चाहिए।

Advertisements

उन्होंने कहा कि निगम के चुनावी नियमों के अनुसार वार्डबंदी करते समय सभी वार्डों की जनसंख्या लगभग एक समान की जानी चाहिए। परन्तु वास्तविकता इसके उलट है। जैसे वार्ड न. 9  में केवल 539 वोट दिखाई गई है।  जबकि वार्ड न.3 में 5296 पर आबादी इससे बहुत ज्यादा है   वोट दिखाई गई है। उन्होंने कहा कि जनसँख्या  की गिनती  भी अनट्रेंड  कच्चे कर्मचारीयो द्वारा करवाई   है। जिसके  फलसवरूप  2024  में शहर 1,29,698 वोट थी ,जो की2026  घटकर 1,18,146 रह गई। जबकि आबादी साढ़े 7 हज़ार के करीब बड़ी हुई है। बहुत सी वोटे जो विधानसभा की सूचि में दर्ज़ है वह संबधित वार्ड की बजाय दूर- दूर की वार्डो में पड़ी हुई दिखाई देती है। सबसे हैरानगी की बात तो यह है   विधानसभा  का वुथन  136 जो मौजूदा  35 ,36 ,37 ,39  में पड़ना चाहिए।उसके इन वार्डो में तो क्या कही भी नजर नहीं आ रहा।  

भाजपा नेताओं ने मांग की है की उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर   वार्डबंदी के नोटिफिकेशन के अनुसार नक्शा बनाकर पुनर वोटर सूची बनाई जाए तथा एक दूसरे के वार्ड में  गलत वोटों को बरीकी  से जाँच कर ठीक कराया  जाए। इस मोके पर भाजपा नेता पूर्व मेयर श्री शिव सूद ,सुरेश भाटिया पूर्व पार्षद  जिला महामंत्री ,विनोद परमार  ,अश्विनी ओहरी , यशपाल शर्मा,सुरिंदर भट्टी ,राजीव महाजन तथा अशवनी गेंद  भी साथ थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here