
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में 20 मई को स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा संकट मंडराने वाला है। पंजाब में कैमिस्ट ऐसोसिएशन ने 20 मई को पूरे राज्य में हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इस फैसले के बाद दवाइयों की बिक्री पूरी तरह ठप रहने की आशंका है, जिससे मरीज़ों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार 19 मई रात 12.00 बजे से लेकर 20 मई रात 12.00 बजे तक सभी कैमिस्ट अपनी दुकाने बंद कर हड़ताल पर चले जायेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी 23 ज़िलों कैमिस्ट इस हड़ताल में हिस्सा लेंगे। इससे दवाइयों सप्लाई पूरी तरह से प्रभावित होगी और मरीज़ों को समय पर दवा नही मिल पायेगी। ऑल इंडिया ऑर्गेनाईजेशन ऑफ कैमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के निर्देश पर पंजाब कैमिस्ट ऐसोसिएशन ने यह बड़ा कदम उठाया है।

प्रधान रमन कपूर ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन फार्मैसी कम्पनियां नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए भारी डिस्काऊंट देकर बाज़ार को खतम कर रही हैं। इससे छोटे कैमिस्टों को बाज़ार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। रमन कपूर के अनुसार इतना ही नही, कॉर्पोरेट कम्पनियों द्वारा दी जा रही भारी छूट और नकली दवाइयों का खतरा भी बड़ा मुद्दा बन चुका है। रमन कपूर का कहना है कि ऑनलाईन दवा बिक्री पूरी तरह अवैध है, इसके बावजूद यह धड़ल्ले से चल रही है। अमरीका जैसे देश में 900 से ज्यादा ऑनलाईन फार्मैसी साइट्स बंद की जा चुकी है लेकिन भारत में अभी तक सख्त कारवाई नही हुई। कैमिस्ट ऐसोसिएशन के प्रधान रमन कपूर ने साफ कहा कि सरकार द्वारा जल्द कदम नही उठाया तो हालात और गंभीर हो जायेंगे। रमन कपूर ने मांग की कि बिक्री पर तुरंत रोक लगाई जाए। कॉर्पोरेट कम्पनियों की मनमानी छूट बंद करवाई जाये, नकली दवाईयों के खिलाफ सख्त कारवाई हो। ड्रग्स एक्ट में सख्त संशोधन लागू किए जाएं, फार्मासिस्ट की अनिवार्यता सुनिश्चित की जाए, मैडिकल स्टोर्स पर नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाये। ऐसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो यह एक दिन की हड़ताल आगे चलकर अनिश्चितकालीन आंदोलन का रूप ले सकती है।










