Tuesday, November 3, 2026
Home Education सरकारी एलीमेंट्री स्कूल राजपुर भाईयां में बच्चों ने दिया धरती व पर्यावरण...

सरकारी एलीमेंट्री स्कूल राजपुर भाईयां में बच्चों ने दिया धरती व पर्यावरण बचाने का संदेश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी स्कूल राजपुर भाईयां में सीआईपीटी संस्था की तरफ से पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम करवाया गया। इस मौके पर स्कूल हैड टीचर गुरजीत देवी, ईटीटी अध्यापक जगदेव सिंह व अन्य स्टाफ सदस्य एवं बच्चे मौजूद थे। इस मौके पर मैडम रौली मिश्रा ने विशेष तौर से पहुंचकर बच्चों व स्टाफ को संस्था की गतिविधियों और पृथ्वी को बचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों एवं बढ़ते तापमान को कम करने संबंधी हमारी तरफ से किए जाने वाले  छोटे-छोटे लेकिन महत्वपूर्ण प्रयासों की जानकारी दी।

Advertisements

पृथ्वी दिवस पर बच्चों को पृथ्वी पर जीवन एवं बहूमूल्य धरा, जड़ी-बूटीयों को बचाने, धरती की उपजाऊ शक्ति को बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संभाल की जानकारी प्रदान करते हुए कृषि विभाग से आए डा. अरविंद सिंह धूत, डा. हरदीप व प्रदीप सिंह ने बच्चों को प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें खेती करते समय ध्यान रखना चाहिए कि फसल को उगाने एवं पकाने तक कम से कम रसायनों का प्रयोग हो तथा जहां तक हो सके रिवायती एवं जैविक खेती को प्राथमिकता देकर हम धरती को बचा सकते हैं। उन्होंने बच्चों द्वारा पृथ्वी को बचाने के लिए बनाए गए नारों एवं स्लोगनों के लिए सभी की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here