
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री ब्राह्मण सभा पंजीकृत, एकता नगर, भगवान परशुराम भवन, होशियारपुर गत वर्षो की परंपरा को जारी रखते हुए प्रधान मधुसूदन कालिया की अध्यक्षता में सिंह मास की सक्रांति के शुभ अवसर पर संपूर्ण विश्व की मंगल कामना करते हुए हवन यज्ञ मुख्य यजमान आदरणीय पंडित सुनील कालिया, ममता कालिया , अजय कालिया, ज्योति कालिया, अनमोल कलिया, अर्चूत कलिया एवं समस्त कालिया होशियारपुर वालों ने सपरिवार अग्निहोत्र करते हुए हवन यज्ञ पंडित गुरुदेव प्रसाद जी द्वारा संपूर्ण करवाया गया । इस शुभ अवसर पर जालंधर से विशेष रूप से पधारे विनोद रत्ती, सुनीता भटारा और अंजलि परिवार समेत हवन यज्ञ में सम्मिलित हुये और महामाई का आशीर्वाद प्राप्त किया !!

प्रधान मधुसूदन कालिया ने बताया कि आज मूर्ति स्थापना दिवस भी है ! कालिया परिवार ने मां भगवती दुर्गा जी , श्री हनुमान जी और भैरव बाबा जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई थी, इसलिए आज के दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है !
पंडित मनोज दत्ता ने बताया कि इस संक्रांति में गाय को माता के रूप में पूजा जाता है, इसी कारण गाय का घी का अधिक महत्व होता है इसलिए इसे घी सक्रांति भी कहा जाता है ! इसी कारण दान के साथ घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है !!
पंडित गुरुदेव प्रसाद और पंडित डीके तिवारी ने बताया कि सक्रांति के दिन नदी में स्नान करने के साथ सूर्य देवता की पूजा करने से वैभव धन की प्राप्ति होती है और सिंह संक्रांति पर भगवान विष्णु और श्री नरसिंह भगवान की पूजा करने से हर तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है !!
इस शुभ अवसर पर प्रधान मधुसूदन कालिया ने सरकारी पदों पर कार्यरत पं संजीव कुमार शर्मा (डी एस पी ) (सी आई डी) और डॉ के. के प्रशाअर, अतुल शर्मा सीनियर वाईस प्रेजिडेंट सोनालिका ग्रुप, क्रांति दीपक शर्मा बिज़नेस हेड सोनालिका ग्रुप, अमित शर्मा जनरल मैनेजर सोनालिका ग्रुप, प्रो.उमेश चन्दर शर्मा रिटायर्ड प्रिंसिपल गवर्नमेंट कॉलेज होशियारपुर और प्रो. देश वीर शर्मा रिटायर्ड. गवर्नमेंट कॉलेज होशियारपुर इन सभी ब्रह्म रतनो को सम्मानित किया गया !
इस अवसर पर राज ऋषि पंडित ओम कार नाथ , सुरेश तिवारी ,कमलेश शर्मा, तरसेम मोदगिल, सुरेश कपाटिया , केवल कृष्ण कालिया, प्रदीप भारद्वाज, संजीव भारद्वाज, संजीव कलिया, अश्वनी कलिया, मदन लाल शर्मा, हरिदत्त शर्मा , के.सी शर्मा , डॉ. अश्वनी शर्मा, , कुलदीप कलिया, मनोज कुमार शर्मा, रविंदर दत्ता, यश पल जोशी, नन्द किशोर शर्मा, दीपक शर्मा, अशोक शर्मा, बलदेव शर्मा, यश पल शर्मा, सोनू जोशी, संदीप जोशी, राजीव मोदगिल , बिंदुसार शुक्ला, हरीश शर्मा, अश्वनी शर्मा, अश्वनी कलिया, महिंदर भारद्वाज, पवन शर्मा, पपीतांबर शर्मा, पूरन चंद शर्मा, अजय शारदा, प्रदीप मेहता, डॉ मुकेश महेंद्रु, महेश शर्मा, पंकज शर्मा, विपुल पंडित, विवेक शर्मा, राजन पंडित, सुरेश गोरु, मुकेश शर्मा, अनुराग कालिया और लेडीस विंग की प्रधान सीमा शर्मा , आशा दत्ता, रेणुका शर्मा, कृष्ण जोशी, मंजू कालिया, मनोरमा देवी, रीतू कालिया, पूजा शर्मा, पूजा जोशी आदि अन्य ब्राह्मण रतन सभा में सम्मिलित हुए और अंत में सभी आए हुए बंधुओं ने प्रसाद रूपी लंगर ग्रहण किया !!












