
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राजपूत सभा की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान धर्मवीर ठाकुर की अध्यक्षता में तिरंगा फहराकर देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रधान धर्मवीर ठाकुर ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी हमें महान शहीदों के बलिदानों से मिली है। आज प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे आए और राष्ट्र की तरक्की में अपना योगदान दे। समारोह में ठाकुर नरवीर नंदी, जुगल किशोर, प्रभात सिंह, अमरजीत सिंह, कैप्टन सुभाष डडवाल, कैप्टन गोविंद जैसवाल, कैप्टन दर्शन सिंह, सरजीवन सिंह, भाग सिंह, बलराम सिंह जरियाल, राजीव राणा, मनमोहन सिंह, लक्की ठाकुर, केवल ठाकुर, ओमप्रकाश जरियाल, मनोहर सिंह राठौर, जग्गा ठाकुर, ओमप्रकाश डोगरा, अश्वनी ठाकुर, विक्रम ठाकुर, दीपक ठाकुर, विशाल ठाकुर, विजय ठाकुर, भोला ठाकुर, विकास ठाकुर, दिलबाग सिंह कंवर, रणजीत सिंह राणा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।












