Sunday, November 22, 2026
Home Latest लॉयन्स क्लब ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

लॉयन्स क्लब ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लॉयन्स क्लब होशियारपुर मेन की ओर से शिमला पहाड़ी, होशियारपुर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्लब के प्रधान लायन मुनीष सूद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Advertisements

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने राष्ट्रगान के साथ देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। लायन मुनीष सूद ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आजादी हमें महान बलिदानों के बाद मिली है और हमारा कर्तव्य है कि हम देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में निरंतर योगदान दें।

उन्होंने कहा कि लॉयन्स क्लब होशियारपुर मेन सेवा, समर्पण और मानवता के कार्यों के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और सभी ने राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर पास्ट डिस्ट्रिक गवर्नर लायन दविंदर पाल अरोड़ा,सचिव लायन बर्जिन्दरजीत सिंह,पीआरओ लायन अश्वनी कत्याल,एमजीएफ लायन दर्शन सिंह चौधरी,लायन अतुल मोहिंद्रा,लायन विनोद पासान,लायन दीपक महदीरत्ता,लायन संजीव कुमार,लायन बॉबी गुंबर विशेष रूप से उपस्थित रहे 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here