Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब: कक्षा 5वीं के वार्षिक मूल्यांकन (2026-27) के लिए SCERT ने जारी किए दिशा-निर्देश

पंजाब: कक्षा 5वीं के वार्षिक मूल्यांकन (2026-27) के लिए SCERT ने जारी किए दिशा-निर्देश

The Stellar News Logo

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज), रिपोर्ट- नीरज धीमान। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT), पंजाब ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पांचवीं कक्षा के वार्षिक मूल्यांकन को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस सत्र का मूल्यांकन SCERT द्वारा केंद्रीयकृत प्रणाली के तहत ‘लर्निंग आउटकम इवैल्यूएशन सिस्टम’ के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) को नोडल अधिकारी और ब्लॉक प्राथमिक शिक्षा अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Advertisements

मूल्यांकन के मुख्य बिंदु:

  • पाठ्यक्रम और अंक विभाजन: मूल्यांकन अप्रैल 2026 से फरवरी 2027 तक के पाठ्यक्रम पर आधारित होगा। कुल 100 अंकों में से 80 अंक लिखित मूल्यांकन टूल के और 20 अंक सीसीई (CCE) के होंगे।
  • विषय: विभाग द्वारा पंजाबी, हिंदी, अंग्रेजी, गणित और पर्यावरण अध्ययन के लिए त्रिभाषी मूल्यांकन टूल तैयार किए जाएंगे। अन्य विषयों व विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए प्रश्न-पत्र जिला स्तर पर तैयार होंगे।
  • परीक्षा केंद्र व ड्यूटी व्यवस्था: केंद्र छात्रों के मूल स्कूल या नजदीकी क्षेत्र में बनाए जाएंगे। एक कमरे में अधिकतम 30 छात्र होंगे, जिन पर एक अंतर-ब्लॉक निरीक्षक-सह-परीक्षक तैनात रहेगा।
  • समय और परिणाम: परीक्षा सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी, जिसके बाद उसी दिन दोपहर 12:20 से 2:20 बजे तक उत्तर-पुस्तिकाओं की जांच होगी।

सेंटर हेड टीचर परीक्षा समाप्त होने के अगले दिन ‘ई-पंजाब पोर्टल’ पर अंक अपलोड करेंगे। ब्लॉक स्तर पर एमआईएस टीम के सहयोग से मूल्यांकन पूरा होने के तीन दिनों के भीतर परिणाम तैयार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here