Saturday, September 12, 2026
Home Hoshiarpur 15 को गुरसेवा ग्रुप ऑफ कॉलेज में दिव्यांग विद्यार्थियों की नृत्य एवं...

15 को गुरसेवा ग्रुप ऑफ कॉलेज में दिव्यांग विद्यार्थियों की नृत्य एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित

होशियारपुर/गढ़शंकर (द स्टैलर न्यूज़)। दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण के लिए कार्यरत संस्था डिसेबल्ड पर्सन वेलफेयर सोसायटी होशियारपुर द्वारा ब्लॉक गढ़शंकर, माहिलपुर तथा कोट फतूही के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए नृत्य एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन 15 सितंबर 2026 को गुरसेवा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, गांव पनाम (गढ़शंकर) में किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए सोसायटी के अध्यक्ष संदीप शर्मा, कॉलेज की एम.डी. मैडम दविंदर कौर राय तथा अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम तहसील गढ़शंकर के अध्यक्ष जसविंदर सिंह एवं उनकी टीम के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग विद्यार्थियों की कलात्मक एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें अपनी योग्यता प्रदर्शित करने के लिए एक उपयुक्त मंच प्रदान करना है।

Advertisements

कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली प्रमुख हस्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. जंग बहादुर राय एवं सिविल सर्जन डॉ. मनदीप कमल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे आरंभ होगा, जबकि विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण दोपहर 2 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. केवल तखी द्वारा किया जाएगा। सोसायटी की ओर से सभी स्कूल प्रमुखों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक दिव्यांग विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और प्रस्तुत करने का अवसर मिल सके। इस अवसर पर रोशन लाल, जसवीर सिंह, नरेंद्र कौर, हरजीत कौर बक्की सहित कॉलेज स्टाफ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here