
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके के कस्तूरबा नगर में एक घर की छत गिर गई, जिसके बाद तीन साल के बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई और करीब छह लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। मृतकों की पहचान 3 साल के एक बच्चे और पिंटू नाम के 35 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है।

छत गिरने के समय ये सभी आठ लोग उस घर में किराएदार के तौर पर रह रहे थे। दमकल विभाग के कर्मचारी और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।












