Friday, October 30, 2026
Home Latest पुलिस जांच में सहयोग हेतु थाना सिटी पहुंची अभिनेत्री सुरवीन चावला

पुलिस जांच में सहयोग हेतु थाना सिटी पहुंची अभिनेत्री सुरवीन चावला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: भूपेश प्रजापति। बॉलीवडि अभिनेत्री सुरवीन चावला, उनके पति अक्षय ठकराल एवं भाई मनविंदर चावला वीरवार 31 मई को उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में पुलिस जांच में शामिल होने हेतु थाना सिटी होशियारपुर पहुंचे। पुलिस ने 4 मई को उक्त तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। उसी के तहत माननीय अदालत ने सुरवीन व अन्यों को 4 जून के भीतर पुलिस जांच में शामिल होने के आदेश जारी किए थे। जिसके चलते सुरवीन चावला आज वीरवार 31 मई को थाना सिटी पहुंची।

Advertisements

थाना प्रभारी लोमेश शर्मा ने बताया कि सुरवीन चावला व अन्य के खिलाफ सत्यपाल गुप्ता ने धोखाधड़ी की शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था, जिसके तहत वे जांच में शामिल होने हेतु थाने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि जांच अधिकारी सब इंस्पैक्टर हरबंस खन्ना ने उनके ब्यान लिए हैं और अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि सुरवीन चावला ने पुलिस को बताया है कि उनका इस लेन-देन से कोई संबंध नहीं है तथा भविष्य में भी वह पुलिस को पूर्ण सहयोग देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here