
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। क्वालिटी एजुकेशन प्लेसमेन्ट व यूथ एम्पावरमेन्ट से जुड़ी अनगिणत गतिविधियों के लिये गर्वान्वित नाईस कम्पयूटरज़ को पंजाब का सर्वश्रेष्ठ कम्पयूटर संस्थान होने का गौरव प्राप्त है। नाईस कम्पयूटरज़ के होशियारपुर स्थित संस्थान में विद्यार्थियों के लिए अंताक्षरी प्रतियोगिता में म्यूजिक़ल चैलेंज चैंपियनशिप का आयोजन सेंटर डायरेक्टर प्रेम सैनी व सेंटर संचालिका स्वीन सैनी की अध्यक्षता में किया गया।

इस जश्न अंताक्षरी के सैमी फाइनल प्रतियोगिता के अन्तर्गत 8 टीमों में से कुल 24 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया जिसमें से चार फाइनल्सिट टीमें निकाली गईं। नाईस टीम द्वारा चैंपियनशिप के इस मुकाबले का मनोरंजन होने के साथ-साथ चुनौती पूर्ण भी बनाया गया, जिसमें गीतों की लड़ी अंताक्षरी च्पोस्टर दिखाओ गाना गवाओज् च्जोड़ी शब्द जाल डायलॉग रांऊडज् व च्गीत चुन-सुन के धुनज् नामक राउन्डज़ रखे गये। चैंपियनशिप में निर्णायक की भूमिका प्रेम सैनी ने निभाई।
-टीम नाईस परवाने ने 8 टीमों को पछाडक़र जीती फाईनल चैंपियनशिप
पहले राउन्ड से ही मुकाबला कड़ा रहा और एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए टीम नाईस परवाने के प्रतियोगियों रोहन, जैसमीन और रमन ने पहले स्थान पर हासिल किया और बड़े कम अंतर से हरसिमरन, सिमरनजीत व मनीशा की टीम नाईस तराने दूसरे स्थान पर और सुमित हैरी और हरजीत की टीम नाईस मस्ताने तीसरे स्थान पर रही। संगीत के जोश से लबरेज़ माहौल में नाईस टीम के सदस्यों ने उपस्थित श्रोतागणों को मंत्रमुग्ध कर दिया तो दूसरी ओर कार्यक्रम के खूबसूरत व मनोरंजक संचालन के लिए सैंटर मैनेजर स्वीन सैनी ने खूब तालियां बटोरी। इस पूरे आयोजन में अंताक्षरी राऊंडज़ व म्यूजिक़ की कमान सीनियर ट्रेनर मिठुन ने संभाली। अन्त में विजयी टीमों के सभी प्रतियोगियों को प्रेम सैनी व स्वीन सैनी द्वारा पुरस्कृत किया गया।












