Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur डीएसपी गिल ने सरकारी कालेज में लगवाए पौधे

डीएसपी गिल ने सरकारी कालेज में लगवाए पौधे

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। मिशन तंदरुस्त पंजाब को आगे बढ़ाते हुए डी एस पी टांडा गुरप्रीत सिंह गिल ने ज्ञानी करतार सिंह यादगारी कॉलेज टांडा में पौधारोपण मुहिम की शुरुआत की। इस अवसर पर उनके उपरांत टांडा पुलिस की टीम और सरकारी कॉलेज में चल रहे एथेलेटिक्स सेंटर के एथलीटों ने कोच कुलवंत सिंह की देखरेख में मैदान में पेड़ लगाए। इस अवसर पर डीएसपी गिल ने कहा पूरे विश्व में और पंजाब में बढ़ते हुए प्रदूषण के चलते ग्लोबल वार्मिंग की गंभीर समस्या पैदा हो रही है।

Advertisements

इस लिए हमें पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। उन्होंने कहा टांडा पुलिस इस मिशन के अंतर्गत शहर के और भी पब्लिक स्थानों पर पेड़ लगाएगी और सरकार के मिशन तंदरुस्त पंजाब को सफल बनाने के लिए और पर्यावरण की सुरक्षा के साथ क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए संजीदा प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पाकर कोच कुलवंत सिंह के साथ सेंटर के एथलीट भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here