Tuesday, November 3, 2026
Home Hoshiarpur बिजली कर्मचारी: सरकार ने मांगे न मानी तो संघर्ष होगा तेज

बिजली कर्मचारी: सरकार ने मांगे न मानी तो संघर्ष होगा तेज

होशियारपुर/ टांडा उड़मुड (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। पंजाब राज्य पॉवर कार्पोरेशन पेंशनर्स एसोसिएशन यूनिट भोगपुर मंडल की मासिक बैठक आयोजित हुई। यूनिट प्रधान हरदीप सिंह के नेतृत्व में स्थानीय शिमला पहाड़ी पार्क में आयोजित बैठक दौरान समूह सदस्यों ने अपनी मांगों से अवगत करवाया।

Advertisements

इस दौरान प्रधान हरदीप सिंह ने अपनी मांगो की जानकारी देते बताया कि अन्य राज्यों की तरह उन्हें भी बिजली युनिटों में छूट दी जाये, मासिक मैडीकल भत्ता कम से कम 2500 रूपये किया जाये, पंजाब सरकार केंद्र सरकार की तरह छठे वेतन कमीशन को लागू करे, कैशलैस ट्रीटमेंट स्कीम को जारी रखा जाये और कम से कम एक अस्पताल पैनल में डाला जाए।

कहा कि डी.ए. की किश्त और 22 महीनों का एरीअर तुरंत जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि वो लगातार अपनी मांगो की आवाज उठा रहे है परन्तु सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने अपना अडिय़ल रुख जारी रखा तो वो अपना संघर्ष तेज़ करेंगे। इस मौके पर उपप्रधान पूरन चंद, गुरदेव सिंह, दलजीत सिंह, जागीर सिंह, भगत सिंह, जोगिन्दर सिंह, भोपाल सिंह, जगीर सिंह, हरनाम सिंह, अजीत सिंह, मोहिंदर सिंह, गुरदेव सिंह, दविंदर जीत सिंह, बलदेव सिंह, धर्मपाल, लेख राज, रमेश कुमार, करमचंद, राम जी दास, मंगत राम, राम सिंह इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here