अटल जी हमारे दिलों में सदैव निवास करते रहेंगे: मक्खन सिंह

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत रत्न परम आदरणीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन से देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है। अटल जी ने सदैव अटल रहकर देशहित में कार्य किया और उनके प्रति हर भारतीय के हृदय में बहुत सम्मान है। देश को विश्व शक्ति बनाने में अटल जी की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा और आने वाली पीढिय़ों तक उनकी स्मृतियां और उपलब्धियां पहुंचाना हमारा कार्य है।

Advertisements

उक्त बात सिटी हार्ट वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान ठाकुर मक्खन सिंह ने अटल जी के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कही। इस दौरान सभी सदस्यों ने माननीय अटल जी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here