Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur सेंट सोल्जर कैंपस में आयोजित बाल मेला 14 नवंबर को

सेंट सोल्जर कैंपस में आयोजित बाल मेला 14 नवंबर को

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन द्वारा चिल्ड्रन-डे को समर्पित बाल मेला कम वार्षिक फेट 14 नवंबर को सेंट सोल्जर कैंपस आर.ई.सी के पास करवाने जा रहा है जिसमें 32 स्कूल्ज और 19 कॉलेजों के 42 हजार के करीब छात्र हिस्सा लेंगे। फेट का उदघाटन सांसद संतोख सिंह चौधरी, ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा तथा प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा द्वारा किया जाएगा। चाचा नेहरू बने छोटे बच्चे चिल्ड्रन डे को समर्पित खास कोरियोग्राफी पेश करेंगे।

Advertisements

छात्रों द्वारा साइंस, सोशल साईंस के वर्किंग और नॉन वर्किंग मॉडल्ज जहाँ छात्रों की काबिलीयत को दिर्शाएगें वहीं भिन्न-भिन्न थीम पर आधारित आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहेगी। नन्हें बच्चों के लिए हैल्थी बेबी शो भी करवाया जाएगा। फैंसी ड्रेस, मॉडलिंग, गिद्धा, डांस आदि द्वारा छात्रों की प्रतिभा का प्रदर्शन किया जाएगा। माईम, कोरियोग्राफी, भांगड़ा, गिद्धा आदि पेश कर छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 100 के आस पास फूड स्टाल्स, गेम्स स्टाल्स और छोटे बड़े झूले इस वार्षिक फेट की शान बढ़ाएंगे। शाम को फेट का लकी ड्रा निकाला जाऐगा जिसमें ‘मेले दा बादशाह’ बनने वाले को कार के साथ सम्मानित किया जाएगा।

इस के अतिरिक्त 112 के करीब बड़े ईनाम जैसे मोटरसाइकिल, ए.सी, सोने का हार, वाशिंग मशीन, कंप्यूटर, माइक्रोवेव ओवन आदि के ड्रा भी निकाले जाएंगे। चेयरमैन चोपड़ा ने कहा कि फेट को लेकर सारे प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here