Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur टांडा: दो कारों की टक्कर में आठ जख्मी

टांडा: दो कारों की टक्कर में आठ जख्मी

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। बीती देर शाम जालंधर पठानकोट राष्ट्रीय राज मार्ग पर गांव खख के फाटक के नज़दीक हुए एक सडक़ हादसे में दो कारों में सवार आठ व्यक्ति जख्मी हो गए। हादसा देर शाम खख फाटक के नज़दीक दो कारों की आपस में टक्कर हो जाने के कारण हादसा हुआ।

Advertisements

हादसे के बाद एक कार में सवार बलविंदर सिंह पुत्र रुलिया राम निवासी नजदीक एसपीएन कॉलेज मुकेरियां, कुलदीप कौर पत्नी बलविंदर सिंह, राज रानी पत्नी अरुण कुमार, नवजिंदर कौर पत्नी जसप्रीत सिंह और ड्राइवर जोगिंदरपाल सिंह पुत्र तारा चंद वासी पुराणी सब्जी मंडी होशियारपुर और दूसरी कार में सवार जसविंदर कौर पत्नी जसपाल सिंह वासी ढड्डा लाहौरा शाहकोट जालंधर, रोहताश पुत्र रमेश कुमार वासी वताना जींद हरियाणा और सतपाल पुत्र अवतार सिंह वासी पंडोरी मल्लियां जख़़्मी हो गए।

जख्मियों को टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया यहां से कुछ मरीज़ों को होशियारपुर के लिए रैफर कर दिया गया। टांडा पुलिस हादसे के कारणों की तफ्तीश कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here