Sunday, October 18, 2026
Home Education सेंट सोल्जर: आर्मी, पैरा मिल्टरी तथा पुलिस जवानों के बच्चों को लिए...

सेंट सोल्जर: आर्मी, पैरा मिल्टरी तथा पुलिस जवानों के बच्चों को लिए दाखिला किया फ्री

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टिट्यूशनस शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुडक़र समाज सेवा में भी हमेशा अग्रणी रहा है। इसी उद्देश्य से सेंट सोल्जर ग्रुप की किसी भी शाखा में दाखिला लेने के लिए सैनिकों के बच्चों के लिए दाखिला फीस में सौ प्रतिशत तथा आम नागरिकों के लिए 50 प्रतशित छूट दी गई है।

Advertisements

ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा तथा वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर सेंट सोल्जर ग्रुप की ओर से भारतीय सैनिकों पैरा मिल्टरी तथा पुलिस जवानों के लिए यह एक तोहफा है कि उनके बच्चों का ग्रुप की किसी भी शाखा में दाखिला बिना दाखिला फीस लिये किया जा रहा है। इसके अलावा आम नागरिकों के बच्चों के लिए भी 50 प्रतिशत दाखिला फीस में छूट दी गई है।

ग्रुप के प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने कहा कि दाखिला फीस में यह छूट 15 जनवरी से 10 फरवरी तक ही दी गई है। उन्होंने कहा कि इस मौके का लाभ सभी अभिभावकों को उठाना चाहिए। उन्होंने सभी भारतीय नागरिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए ग्रुप के साथ जुडऩे की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here