Thursday, November 5, 2026
Home Hoshiarpur बाइक व मिनी ट्रक की टक्कर में बाइक सवार घायल

बाइक व मिनी ट्रक की टक्कर में बाइक सवार घायल

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। होशियारपुर-दसूहा भीखोवाल के नजदीक एक मोटरसाइकिल की मिनी ट्रक से टक्कर होने से मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जतिंदर कुमार पुत्र करतार सिंह निवासी भम्बोवाल गढ़दीवाला ने बताया कि करीब सुबह 10.30 बजे वह अपने गांव भम्बोवाल से होशियारपुर की तरफ जा रहा था तो भीखोवाल के नजदीक उसकी मोटरसाइकिल की टक्कर एक मिनी ट्रक से हो गई।

Advertisements

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल होशियारपुर लाया गया। डाक्टरों का कहना है कि जतिंदर कुमार की टांग पर फैक्चर आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here