Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur बैंक खातों के लेन-देन पर रहेगी चुनाव आयोग की नजर: जिलाधीश

बैंक खातों के लेन-देन पर रहेगी चुनाव आयोग की नजर: जिलाधीश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान बैंक खातों के लेन-देन पर चुनाव आयोग की ओर से नजर रखी जाएगी। वे जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

Advertisements

जिलाधीश ईशा कालिया ने बैंकों को हिदायत करते हुए कहा कि उम्मीदवारों की ओर से दाखिल किए जाने वाले एफिडेविट के अनुसार उसके अपने, उसके पति या पत्नी के वारिसों के बैंक खातों मेें 1 लाख रुपये के अधिक की नकदी जमा होने या निकलवाए जाने की सूचना तुरंत दी जाए। उन्होंने कहा कि इसी तरह राजनीतिक दलों पर भी उक्त राशी संबंधी तुंरत रिपोर्ट देना यकीनी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान इस बात का ध्यान भी रखा जाए कि किसी भी बैंक खाते में एक लाख रु पये से अधिक की राशी एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में आर.टी.जी.एस. नैफट के माध्यम से ट्रांसफर तो नहीं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कोई मामला सामने आता है, तो तुरंत सूचना देनी संबंधित बैंक की जिम्मेदारी है और इस संबंधी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार की ओर से 20 हजार रुपये या इससे अधिक की अदायगी चैक, आर.टी.जी.एस, नैफट या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से की जाने अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि बैंकों का कैश जिस वाहन से ले जाया जाना है, उसके सारे दस्तावेज मुकम्मल होने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी तीसरे पक्ष की नकदी नहीं होनी चाहिए और नकदी ले जाने वाले व्यक्ति के पास उसका पहचान पत्र भी होना जरु री है। उन्होंने कहा कि बैंकों की ओर से ए.टी.एम.में नकदी डालने, एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच कैश पहुंचाने या करंसी चैस्ट तक नकदी लाने, ले जाने आउटसोर्स एजेंसियों ने प्रतिनिधियों के पास बैंकों की नकदी संबंधी पत्र, दस्तावेज होने जरु री हैं, जिनमें बैंकों की ओर से जारी की गई नकदी का पूरा विवरण शामिल हो।

श्रीमती ईशा कालिया ने कहा कि चुनाव लडऩे वाले हर उम्मीदवार की ओर से बैंक में अपना-अलग खाता खुलवाया जाना जरु री है। यह खाता उम्मीदवार के नाम पर या उसके चुनाव एजेंट के साथ सांझा हो सता है, परंतु उम्मीदवार के पारिवारिक सदस्य या किसी अन्य के साथ सांझा नहीं हो सकता। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) हरप्रीत सिंह सूदन, तहसीलदार चुनाव करनैल सिंह के अलावा अलग-अलग बैंक के अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here