Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur आयुर्वेदिक मैडीकल कैंप में 1500 से अधिक मरीजों की जांच कर प्रदान...

आयुर्वेदिक मैडीकल कैंप में 1500 से अधिक मरीजों की जांच कर प्रदान की दवाएं

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला वैद्य मंडल होशियारपुर ने जिला कपूरथला के गांव कमराये में संतसर गुरुद्वारा साहिब में संत दिलेर सिंह एवं उनके बेटे काबुल सिंह के सहयोग से आयुर्वेदिक मैडीकल कैंप लगाया। वैद्य मंडल के जिला अध्यक्ष वैद्य रविकांत खौलिया की अध्यक्षता में लगाए गए कैंप में 1500 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करके उन्हें दवाएं प्रदान की गईं।

Advertisements

श्री खौलिया ने बताया कि कैंप में जोड़ दर्द, बच्चों में पेट के कीड़े, सांस की समस्या (दमा), रक्त की कमी आदि के अधिक मरीज पाए गए। उन्होंने बताया कि कैंप में आए लोगों को स्वस्थ्य रहने के गुर एवं आयुर्वेद के लाभ संबंधी भी विस्तृत जानकारी दी गई। कैंप में वैद्य जसवीर सिंह सौंध, सोम प्रकाश, राजेश जैन, बोबी, दर्शन सिंह सोहल, मुख्तियार सिंह, दीदार सिंह, परमजीत सिंह, हुसन लाल आदि ने मरीजों की जांच की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here