सेंट सोल्जर स्कूल में मनाया राष्ट्रीय समुद्री दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल गढ़दीवाला में राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया गया। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय जहाज रानी उद्योग की गतिविधियों ओर देश की अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी देना था। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल रुपिंदरजीत ने छात्रों को बताया कि राष्ट्रीय समुद्री दिवस हर साल पांच अप्रैल को मनाया जाता है।

Advertisements

इसका इतिहास यह है कि इस दिन 1919 को सिंधिया स्टीम नेवीगेशन कंपनी का पहला स्टीमशिप एस.एस. लॉयल्टी मुंबई से लंदन की पहली समुद्री यात्रा के लिए अंतर्राष्ट्रीय जल में उतारा गया था। इसी समृति में यह दिवस 1964 से प्रतिवर्ष पांच अप्रैल को मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे दिवस स्कूलों में जरुर मनाने चाहिए जो बच्चों को इतिहास के बारे में जानकारी देते हों। इस दौरान अध्यापक गुरप्रीत सिंह, रेनू बाला, हरजीत कौर, कमलजीत कौर तथा हरजिंदर सिंह भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here