Thursday, October 22, 2026
Home Education डी.ए.वी स्कूल टांडा का 10वीं का नतीजा रहा शानदार

डी.ए.वी स्कूल टांडा का 10वीं का नतीजा रहा शानदार

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली की ओर से घोषित दसवीं क्लास के डीएवी सीनियर सैकेंडरी पब्लिक स्कूल टांडा के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा। प्रिंसिपल एन.एन. सैनी ने बताया कि स्कूल का नतीजा सौ फ़ीसदी रहा। घोषित नतीजों में स्कूल की छात्रा हश्मीत कौर ने 650 में से 626 अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया।

Advertisements

जबकि संगीता दुसरे व किरणदीप कौर तीसरे व हरलीन कौर चौथे स्थान पर रहीं। उन्होंने बताया कि स्कूल के 18 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से ज़्यादा अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल कमेटी तथा प्रिंसिपल एन.एन. सैनी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान बलराज महिन्द्रू, सुभाष चंद्र शर्मा, पूजा ओहरी, कमलजीत सिंह, दीनदयाल, कपिल देव, कुलजीत कौर, रुपिंदर कौर, मंजीत कौर, इंदु शर्मा, सौरव जैन, सोम नाथ इत्यादि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here