Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur सडक़ हादसे में घायल जरुरतमंद को संस्था ने भेंट की वित्तीय सहायता

सडक़ हादसे में घायल जरुरतमंद को संस्था ने भेंट की वित्तीय सहायता

होशियारपुर/ टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। फ्रांस में रहने वाले पंजाबी प्रवासी युवाओं की समाजसेवी संस्था हैल्प ग्रुप पैरिस की ओर से गांव भूलपुर के जरुरतमंद मरीज़ के इलाज के लिए वित्तीय सहायता भेंट की।

Advertisements

संस्था सेवादारों ने सडक़ हादसे में जख्मी हुए जसविंदर लाल को 10 हजार रुपए की वित्तीय सहायता भेंट करते हुए कहा कि भविष्य में भी संस्था की ओर से सहायता जारी रहेगी। इस दौरान पूर्व सरपंच भुल्ला सिंह, पंच दिलबाग सिंह, जगदीप सिंह, संदीप सिंह, करनवीर सिंह, अवतार सिंह, बब्बु नाजरीयां, हरप्रीत सिंह, सरबजीत सिंह आदि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here