Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur भारत विकास परिषद ने सोमप्रकाश की जीत पर जताई खुशी, तीक्षण सूद...

भारत विकास परिषद ने सोमप्रकाश की जीत पर जताई खुशी, तीक्षण सूद को दी बधाई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। लोकसभा हल्का होशियारपुर से भाजपा की जीत की खुशी पर भारत विकास परिषद के प्रधान रजिंदर मोदगिल की अगुवाई में एक वफद पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद के ग्रह में बधाई देने पहुंचा। इस अवसर पर प्रधान रजिंदर मोदगिल ने कहा कि सोम प्रकाश जी के जीतने पर होशियारपुर में विकास की जो कमी रह गई है उसको पूरा करने के लिए तीक्षण सूद से निवेदन किया कि हल्का का विकास किया जाए। उन्होंने कहा कि जो ट्रेन होशियारपुर से दिल्ली जाती है उसको वृदावन तक जोडऩे के लिए जो प्रयास किए गए थे उसे पूरा करवाया जाएगा। जिससे होशियारपुर निवासियों को बृज नगरी जाने का लाभ मिलेगा।

Advertisements

इस मौके पर तीक्षण सूद ने आश्वासन दिया कि होशियारपुर के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी तथा आए हुए सभी सदस्यों का मुंह मीठा करवाया। तीक्षण सूद ने कहा कि केंद्र में मोदी जी के द्वारा सरकार बनाने के पश्चात देश और आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर प्रधान रजिंदर मोदगिल, संजीव कुमार, वरिंदर चोपड़ा, तिलक राज शर्मा, कर्नल ललित विग, जगदीश अग्रवाल, लोकेश खन्ना, दीपक मेंहदीरत्ता, तरसेम मोदगिल, मास्टर गुरप्रीत सिंह, शाम नागपाल, गौरव गर्ग, विवेक गुप्ता, यशपाल शर्मा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here