Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur तम्बाकू मुक्त भारत के तहत एलायन्स क्लब ने आटो चालकों को किया...

तम्बाकू मुक्त भारत के तहत एलायन्स क्लब ने आटो चालकों को किया जागरूक

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। एलायन्स क्लब कक्कों की तरफ से बस स्टैंड होशियारपुर पर ऑटो चालकों के लिए ’’तम्बाकू मुक्त भारत’’ एक जागरूक समागम एैली इन्द्रजीत सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें सरदार हरजिन्द्र सिंह मिन्हास जी.एम. पंजाब रोडवेज़, एैली अशोक पूरी, एैली सुमेश कुमार वी.डी.जी-2, एैली ओंकार सिंह डिस्ट्रिक कोषाध्यक्ष, एैली स्वर्ण सिंह डिस्ट्रिक चेयरमैन सडक़ सुरक्षा विशेष रूप से उपस्थित हुये।

Advertisements

’’तम्बाकू मुक्त भारत’’ के अवसर पर सरदार हरजिन्द्र सिंह मिन्हास जी.एम.पंजाब रोडवेज़ ने बताया कि विश्व में प्रतिवर्ष 8 मिलीयन 80 लाख लोग तम्बाकू के सेवन की वजह से मर जाते हैं और अगर एन.जी.ओज़ इसी तरह लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलायेंगे तो कम से कम एक लाख लोगों को बचाया जा सकता है। इस अवसर पर एैली अशोक पूरी ने बताया कि तम्बाकू सेवन करने वालों में 80प्रतिशत से ज्यादा लोग गरीब तबके से आते हैं इसलिए हमें झुग्गी-झोंपडिय़ों तथा गरीब बस्तियों में इसके लिए कार्य करना चाहिए।

इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए एैली ओंकार सिंह तथा एैली सतवीर सिंह का विशेष योगदान है। इस अवसर पर एैली स्वर्ण सिंह रिडायर्ड इंस्पैक्टर पंजाब पुलिस ने लोगों को बताया कि तम्बाकू से दूर होना कोई मुश्किल बात नही, इसके लिए हमें मानसिक तौर पर तैयार होने की ज़रूरत हैं। इस उपरन्त एलायन्स क्लब कक्कों की ओर से जी.एम. सरदार हरजिन्द्र सिंह मिन्हास को दौशाला देकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here