
टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़)। प्रवासी भारतीयों की संस्था संत प्रेम सिंह मुरालेवाले लोक भलाई सोसायटी की ओर से ग्राम पंचायत गांव जलालपुर निवासियों के सहयोग से गांव में सीवरेज के निर्माण के लिए लगभग दो करोड़ की लागत के साथ प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।

इस प्रोजेक्ट की शुरुआत गांव में हुए एक समागम के दौरान पंचायत सदस्यों व गांव के गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में भाई मनजीत सिंह की ओर से सरबत्त के भले की अरदास के उपरांत मुख्य मेहमान विधायक संगत सिंह गिलजियां ने रिबन काटकर की।
उन्होंने गांव में शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार की ग्रांट का भरोसा भी दिया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन लखबीर सिंह, सुखविंदर सिंह गुर्जर, करनैल सिंह, नंबरदार कुलवंत सिंह, अजीत सिंह, सुखविंदर सिंह के इलावा गांव निवासी भी मौजूद थे।












