Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur इंस्पैक्टर के साथ गाली गलौच व सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले...

इंस्पैक्टर के साथ गाली गलौच व सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। टांडा पुलिस ने बीते दिनों राशन डीपू की शिकायत की पड़ताल करने के लिए गए फ़ूड सप्लाई विभाग के इंस्पैक्टर के साथ गाली गलौच करते हुए सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने वाले बाप-बेटे के खिलाफ टांडा पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अधीन मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला शिकायतकर्ता इंस्पैक्टर पंकज जम्वाल पुत्र लखविंदर सिंह निवासी मौजोवाल के ब्यान के आधार पर कमल जैन व् विकास जैन निवासी टांडा के खि़लाफ़ दर्ज किया है।

Advertisements

पुलिस को दिए अपने ब्यान में इंस्पैक्टर पंकज जम्वाल ने बताया कि वह फूड सप्लाई दफ़्तर टांडा में तैनात है तथा 6 अगस्त को जब वह विभाग की टीम के साथ राशन डीपू के खिलाफ मिली शिकायत की पड़ताल करने के लिए टांडा एरिया में गए हुए थे तो जब पुरानी दाना मंडी के कार्यालय में शिकायत की पड़ताल तहत विभिन्न मोहल्लों के लाभपात्रियों के ब्यान दर्ज कर रहे थे तो संदीप सिंह इंस्पैक्टर को डीपू होल्डर के पिता कमल जैन का फोन आया कि आप डीपू होल्डर के बिना ब्यान क्यों लिख रहे हो। इंस्पैक्टर संदीप सिंह ने उसे कहा कि आप भी अपने ब्यान दफ़्तर में आकर दर्ज करवा जाओ। बाद में कमल जैन व उसका बेटा विकास जैन पर कार्यालय आ गए।

दोनों ने वहां पर टीम के साथ गाली गलौच करते हुए धमकियां भी दी। इस दौरान विकास जैन ने कहा कि अगर आप ने मेरे खि़लाफ़ किसी तरह की कोई भी रिपोर्ट की तो मैं सभी के नाम लिख के आत्महत्या कर लूंगा। उक्त आरोपिओं ने लाभपात्रीओं के लिक्खे ब्यान भी छीनने की कोशिश की है। उक्त आरोपियों ने उनकी सरकारी डयूटी में बाधा डालते हुए गाली गलौच किया तथा धमकियां दी हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर के अगली कार्यवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here