
तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रवीन सोहल। तलवाड़ा के सरकारी महंत राम प्रकाश दास कालेज में 2 से 5 अक्टूबर तक होने जा रहे पीयू के यूथ फेस्टिवल को लेकर इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले 14 कालेजों के कंटीनेंट इंचार्ज की बैठक तलवाड़ा कालेज में प्रिंसिपल डा. परमजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर प्रिंसिपल परमजीत सिंह ने कहा कि हम सभी को मिलकर इस फेस्टिवल को सफलता पूर्ण से संपन करना है। उन्होंने आये सभी भागीदार कालेजों के इंचार्ज द्वारा किये जा रहे प्रबंधों पर तसल्ली प्रकट की और उन्हें और उत्साह से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर फेस्टिवल को सफल बनाने के लिए कालेज इंचार्जों ने अपने सुझाव भी दिए। उन्होंने सुझाव दिया कि किसी भी प्रस्तुति का अनुवाद इंग्लिश के साथ-साथ स्थानीय भाषा में भी होना चाहिए और हैरिटेज और फाइन आट्र्स की पेशकारी करते समय जजमेंट के समय ही उस आइटम का प्रदर्शन होना चाहिए। इसके अलावा मंच पर प्रस्तुत होने वाले धार्मिक शब्द, भजन, गीत व गज़ल को समयबद्ध ढंग से करवाया जाना चाहिए। कार्यक्रम की तैयारियों व अन्य प्रबंधों के मंथन के लिए अगली बैठक 21 सितंबर को की जानी निश्चित की गई।
इस अवसर पर सरकारी कालेज होशियारपुर से डा. अविनाश कौर, दशमेश कालेज मुकेरियां से डा. सरिता राणा, गुरु नानक खालसा कालेज शामचौरासी से डा. सुखवीर कौर, मेयानी कालेज से प्रो. गुरिंदर कौर, सरकारी कालेज टांडा से प्रो. विजय शर्मा, एसपीएन कालेज मुकेरियां से प्रो. बिक्रम सिंह, एसडी कालेज हरियाणा से हेम लता, सैनीवार कालेज बुल्लोवाल से प्रो. यशपाल, खालसा कालेज गढ़दीवाला से प्रो. गुरपिंदर सिंह, तलवाड़ा कालेज से डा. कश्मीरी लाल, डा. सुरजीत सिंह, मैडम डा. यश शारदा, प्रो.संदीप सिकरी तथा रुपाली वर्मा उपस्थित थी।












